फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद में चली गोली, पिता-पुत्र घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सुहवल। रेवतीपुर थाना क्षेत्र के टौंगा गांव में रविवार की सुबह जमीनी विवाद में छोटे भाई ने गोली मार कर अपने बड़े भाई और उनके पुत्र को घायल कर दिया। घायल बड़े भाई को उपचार के लिए वाराणसी ले जाया गया। घायल के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर आरोपी को लाइसेंसी बंदूक के साथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

अवकाश प्राप्त सीआरपीएफ सूबेदार मेजर सर्वजीत उपाध्याय का छोटे भाई गिरजाशंकर उपाध्याय से कई महीनों से जमीन बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। इसके निपटारा के लिए दोनों भाई थाने से लगायत, तहसील एवं जिला मुख्यालय का चक्कर लगा रहे हैं। इसी विवाद को लेकर रविवार सुबह करीब नौ बजे दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। इसी बीच सूचना पाकर मौके पर डायल-100 पुलिस पहुंच गई और दोनों पक्षों में विवाद को शांत कराने के बाद सभी लोगों को थाने बुलाया। पुलिस के जाने के बाद पुन: दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। इसी बीच गिरजाशंकर उपाध्याय अपने घर में गए और एक नाली लाइसेंसी बंदूक लेकर आए और गोली चला दिया। सर्वजीत उपाध्याय (75) और उनका पुत्र मनोज उर्फ गुड्डू उपाध्याय गोली लगने से घायल हो गए। जबकि गिरजाशंकर का भतीजा आईटीबीपी में तैनात सेना का जवान बृजेश उपाध्याय (40) बाल-बाल बच गया। घायल पिता-पुत्र को जिला अस्पताल लाया गया। गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने सर्वजीत को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष राजेश त्रिपाठी ने बताया कि इस मामले घायल मनोज उपाध्याय उर्फ गुड्डू के पुत्र विशाल उपाध्याय ने अपने चचेरे बाबा गिरजाशंकर उपाध्याय के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर आरोपी गिरजाशंकर को गिरफ्तार कर लिया गया। उसका चालान कर जेल भेज दिया गया। आक्रोशित लोगों द्वारा तोड़ी गई 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक और खोखा को भी कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें