फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरना देने वाले को भेज दिया जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया(गाजीपुर)। राशन नहीं मिलने और कार्ड में गड़बड़ी दूर करने की मांग को लेकर गरीब महिलाओँ के साथ धरना दे रहे गिरीश राय सहित अन्य को का पुलिस ने चालान कर दिया । पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर लोग सकते में हैं। मंगलवार को मतसा गांव की सैकड़ों ग़रीब महिलाएं राशन कार्ड धारक श्री राय के नेतृत्व में तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन कर रही थीं। इसी बीच पहुंची पुलिस ने बिना अनुमति के लाउडस्पीकर लगाने और भीड़ इकट्ठा करने आदि के आरोप में धरना व भूख हड़ताल पर बैठे गिरीश राय को हिरासत में ले कर धारा 151 के तहत जेल भेज दिया।
विज्ञापन

धरना दे रही महिला राशन कार्ड धारकों का कहना रहा है कि गरीबों को मिलने वाले अनाज का पूर्ति निरीक्षक और कोटेदार मिल कर गबन कर दे रहे हैं। राशन कार्ड के बाबत जानकारी मांगने पर कोई संतोषजनक जवाब भी नहीं मिलता। ग्रामीणों का आरोप है कि राशन कार्ड से आधार कार्ड को जोड़ने के नाम पर पूर्ति कार्यालय में अवैध धन उगाही की जा रही है। बिना सूचना के नाम काट दिया जा रहा है। गांव के सैकड़ों लोगों का राशन कार्ड ही निरस्त कर दिया गया है। गांव के शकील जुलेखा साधना गुप्ता अवध यादव जवाहिर यादव पार्वती देवी विद्यावती देवी धनशील ओम प्रकाश पार्वती विद्यावती सुभावती प्रियंका नीलम गुजराती चन्दा देवी सुनीता आदि सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पूर्ति कार्यालय में प्राइवेट कर्मचारियों का वर्चस्व है। धरना की जानकारी उपजिलाधिकारी अनिल कुमार को हुई तो उन्होंने कोतवाली प्रभारी क्षितिज कुमार त्रिपाठी को सूचना देकर बुलवाया और नियम विरुद्ध जबरदस्ती धरना पर बैठे लोगों के विरुद्ध कार्यवाही करने का आदेश दिया। जिस पर कोतवाल ने धरना पर बैठे ग्रामीणों को धारा 144 के बारे में अवगत कराया और गिरीश राय को हिरासत में ले कर कोतवाली ले आये। जिसके बाद धरना पर बैठे ग्रामीण उग्र हो गए और भारी संख्या में कोतवाली में पहुंच गए। कोतवाल ने ग्रामीणों को समझा बुझा कर वापस भेजा। इस संबंध में उपजिलाधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि गिरीश राय द्वारा मांगी गई सभी सूचनाओं को उपलब्ध कराया गया है और ग्रामीणों की शिकायत पर सस्ते गल्ले की दुकान को निलंबित कर दिया गया है और जांच की जा रही है। उनके द्वारा धारा 144 का उल्लंघन किया गया है और बिना अनुमति तहसील प्रांगण में लाउड स्पीकर आदि लगा कर तहसील के कार्य में बाधा उत्पन्न की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें