फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहाते समय गंगा में डूबा खलासी

विज्ञापन
विज्ञापन
सैदपुर(गाजीपुर)। कोतवाली के रंगमहल घाट पर सोमवार को गंगा में नहाते समय ट्रक का खलासी डूब गया। काफी प्रयास के बाद मछुआरों ने खलासी को बाहर निकाला। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

सैदपुर रोड पर दोपहर में नो-इंट्री के कारण चालक ट्रक सड़क किनारे खड़ा कर बैठे थे। इसी दौरान ट्रक का खलासी राजस्थान के जयपुर के कोटपुतली थाना के बीटथाड़ा गांव निवासी अशोक गुजर (35 वर्ष) अपने दो साथियों के साथ रंगमहल घाट पर गंगा स्नान करने गया। स्नान करते समय वह गहरे पानी में चला गया, इससे वह डूबने लगा। उसे डूबता देख उसके साथी चिल्लाने लगे। वहीं पास में मछली पकड़ रहे मछुआरा पहुंचे। इससे पहले वह डूब गया। काफी मशक्कत के बाद मछुआरों ने उसे बाहर निकाला। आनन-फानन में लोग उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गये जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। घटना की जानकारी ट्रक चालक ने अपने मालिक को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें