फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचा दिखा तीन भैंस लेकर फरार हो गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया (गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के टिसौरा गांव में शनिवार की रात चोर तमंचा से आतंकित कर मकान के सामने बंधी तीन भैंस खोल गए। रविवार को पीड़ित की ओर से मामले की तहरीर मिलने पर पुलिस छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन

टिसौरा गांव निवासी छोटेलाल राम के दरवाजे पर रात में करीब एक बजे चार की संख्या में चोर पहुंचे। बाहर बंधी तीन भैंस को खूंटा से खोलने लगे। वहां मौजूद कुत्ते भोंकने लगे। इस पर छोटेलाल राम की नींद खुल गई। वह बाहर निकलकर आया तो देखा कि चार की संख्या में लोग भैंस को खोल रहे थे। वह इसका विरोध करने लगा। इस पर चोरों ने तमंचा निकालते हुए शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। इस पर छोटेलाल शांत हो हो गया। चोरों ने तीनों भैंस को खोलकर पिकअप पर लाद लिया और फरार हो गए। उनके जाते ही छोटेलाल शोर मचाने लगा। उसकी आवाज सुनकर पास-पड़ोस के लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित से घटना के संबंध में जानकारी ली। इस संबंध में कोतवाल क्षितिज त्रिपाठी ने बताया कि पीड़ित की तरफ से तहरीर दी गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें