फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायरिंग व मारपीट मे तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सादात। थाना क्षेत्र के गौरा गांव में इस माह की 22 तारीख को दो पक्षों के बीच चल रही समझौता वार्ता के दौरान फायरिंग के मामले में नामजद पांच में से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को गौरा गांव के रामू उर्फ गोपाल राजभर एवं अच्छे लाल राजभर के बीच हुए पानी को लेकर विवाद के मामले में सुलह-समझौता की बात चल रही थी। इस बीच अच्छेलाल की तरफ से प्रधानपति मनोज सिंह अपने सहयोगियों संग मौजूद थे। इसी दौरान एक पक्ष द्वारा हवाई फायरिंग कर देने से मामला बिगड़ गया। दूसरे पक्ष के लोगों ने फायरिंग करने वालों को दौड़ाकर राइफल छीन ली। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों के हवाले से राइफल जब्त करने के साथ ही 315 बोर का एक खोखा बरामद किया। इस मामले में गोपाल उर्फ रामू की तहरीर पर प्रधानपति समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। एसओ रविंद्रभूषण मौर्य ने बताया कि नामजद आरोपित अच्छेलाल राजभर, राकेश राजभर निवासीगण गौरा एवं विजय प्रताप सिंह निवासी गहनी को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें