फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नमक फैक्टरी से गाड़ी सवारों ने चार श्रमिकों का किया अपहरण

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बाढड़ा। कालुवाला के हड़ोदी रोड स्थित एक फैक्टरी से मंगलवार रात गाड़ी सवार लोगों ने चार प्रवासी श्रमिकों का अपहरण कर लिया। ये चारों मूल रूम से उत्तर-प्रदेश के फतेहपुर जिले के रहने वाले हैं और इनमें दो सगे भाई भी हैं। फैक्टरी मालिक ने इसकी सूचना अटेला कलां चौकी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लिखित शिकायत पर अपहरण का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में घिकाड़ा निवासी सुरेंद्र ने बताया कि उसकी कालुवाला में नमक फैक्टरी है। उसकी फैक्टरी में कई श्रमिक काम करते हैं जो सोते भी यहीं है। सुरेंद्र ने बताया कि उसकी फैक्टरी में काम करने के लिए मंगलवार को उत्तर-प्रदेश से 11 नए श्रमिक आए थे। देर रात ही उत्तर-प्रदेश के सिंघोली निवासी एक व्यक्ति का उसके पास फोन आया। फोन करने वाले शख्स ने उससे कहा कि जो श्रमिक उसकी फैक्टरी में आए हैं वे पहले उसके यहां काम करते थे। हाल ही में छोड़कर गए हैं। सुरेंद्र ने बताया कि रात को फैक्टरी में बने कमरे में 11 श्रमिक सो रहे थे। रात करीब 1:50 बजे गाड़ियों में सवार होकर कुछ लोग आए और चार श्रमिकों को जबरन गाड़ी में डालकर ले गए। फैक्टरी मालिक सुरेंद्र ने बताया कि उत्तर-प्रदेश के फतेहपुर जिले के गांव हरदो निवासी नरेश, बुद्दी गांव निवासी भाई कमलेश और विनोद सहित लवकुश नामक श्रमिक का अपहरण किया गया है। सुरेंद्र ने बताया कि वहां सो रहे अन्य श्रमिकों ने उसे रात के घटनाक्रम की जानकारी दी। अटेला कलां पुलिस चौकी इंचार्ज प्रवीण ने बताया कि गांव घिकाडा निवासी सुरेंद्र की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें