फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या कर युवक का शव खेत में फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
बिरनो(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के पलिया गांव के बाहर मंगलवार की सुबह घर से किसी काम से निकले युवक की हत्या कर शव खेत में फेंक दिया गया। मंगलवार की सुबह शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में मृतक के पिता ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

इलाके के पलिया गांव निवासी उपेंद्र राय का पुत्र राजेश राय (32) सोमवार को दिन में करीब 11 बजे पैदल ही जंगीपुर के लिए घर से निकला था। देर होने के बाद भी जब वह घर नहीं लौटा तो परिवार के लोग परेशान हो गए। उन्होंने आसपास उसकी खोजबीन करने के साथ ही उसके मित्रों के साथ नाते-रिश्तेदारियों में पूछताछ की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। इस पर परिवार के लोगों ने यह सोचा कि शायद वह कहीं गया होगा और अब-तब घर लौट आएगा। मंगलवार की सुबह लोगों ने घर से करीब तीन सौ मीटर की दूरी पर स्थित धान के खेत में राजेश का शव देखा। तत्काल इसकी सूचना उसके परिवार वालों को दी गई। जानकारी होते ही परिजनों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। राजेश के चेहरे और सिर पर चाकू से वार के गंभीर निशान थे। पुलिस ने परिवार वालों के जानकारी लेने के बाद शव को कब्जे में ले लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में मृतक के पिता उपेंद्र राय ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। उधर घटना को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चा होती रही। लोगों की चर्चाओं में यह बात प्रमुखता से शामिल थी कि आखिरकार किन कारणों से राजेश की हत्या की गई है। घटना को अंजाम देने वाला व्यक्ति गांव का ही होगा। जिसने हत्या कर शव को राजेश के घर से कुछ ही दूरी पर खेत में फेंक दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें