फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हाल में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
औराई/चौरी। सीमावर्ती मिर्जापुर जिले के चील्ह थाना क्षेत्र के भोगांव गंगा घाट पर बृहस्पतिवार को दोपहर करीब एक बजे उस समय खलबली मच गई, जब अंतिम संस्कार के लिए चिता पर रखे शव को पुलिस ने उतरवा लिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक चौरी थाना क्षेत्र के हड़ईबारी गांव का निवासी था। ससुराल वालों की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की।
विज्ञापन

बुधवार की रात हड़ई बारी गांव निवासी कमलाशंकर उर्फ गुड्डू मिश्रा (36) भदोही कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में भोज में शामिल होने गया था। बताया जाता है कि कमला बगैर भोज किए ही घर चल दिया। काफी रात होने के बाद भी भी जब कमला घर नहीं पहुंचा तो परिजन खोजने लगे। खोजबीन में परिजन जोगीपुर के एक ईंट भट्ठा के पास कमला को बेहोशी की हालत में पाया। बताया जा रहा है कि कमलाशंकर के शरीर पर चोट के निशान भी थे। परिजनों ने बेहोशी की हालत में उसे वाराणसी के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां पर इलाज के दौरान भोर में उसकी मौत हो गई। आनन फानन में परिजन पुलिस को खबर दिए बिना अंतिम संस्कार करने के लिए मिर्जापुर जिले के चील्ह थाना क्षेत्र के भोगांव घाट पर लेकर गए। वहां अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच युवक के ससुराल औराई के भवानीपुर गांव के लोगों को कहीं से भनक लग गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस भोगांव घाट पर पहुंची और चिता पर रखे कमला के शव को उठा लिया। औराई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर ससुराल वालों की मौजूदगी में चौरी पुलिस को सौंप दिया। ससुराल वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की छानबीन शुरू कर दी। सीओ औराई यादवेंद्र कुमार यादव ने कहा कि अब तक इस मामले में कोई तहरीर नही पड़ी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें