फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की जद में आने से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सैदपुर(गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के औड़िहार बाजार के पास एक ट्रक की जद में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। घटना के चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। दुर्घंटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही घायल को इलाज के लिए सैदपुर सीएचसी भेजा।
विज्ञापन

चंदौली जनपद के कैली गांव निवासी रामाशीष यादव (21) अपने मित्र मोनू शर्मा (20) के साथ बाइक से औड़िहार जंक्शन किसी संबंधी से मिलने के लिए जा रहा था। जैसे ही बाइक औड़िहार बाजार के पास पहुंचने ही वाले थे कि वाराणसी की ओर से आ रही ट्रक की जद में आने से रामाशीष की मौके पर मौत हो गई। जबकि मोनू शर्मा घायल हो गया। घटना के समय दोनों हेलमेट नहीं पहने हुए थे। इधर, पकड़े जाने के डर से चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि घायल को उपचार के लिए सीएचसी सैदपुर भेजा। इस संबंध में कोतवाल शरदचंद्र त्रिपाठी ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्जकर तलाश की जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें