खानपुर। थाना क्षेत्र के वाराणसी-आजमगढ़ मार्ग पर कठकौड़िया गांव में रविवार की देर रात एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रेलर सड़क किनारे स्थित किराना की दुकान में घुस गया। संयोग रहा कि कोई व्यक्ति ट्रेलर की जद में नहीं आया, लेकिन दुकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना के बाद चालक और खलासी ट्रेलर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस गाड़ी के नंबर के आधार पर मामले की छानबीन कर रही है।
भंवरपुर निवासी रामा राजभर मठकौड़िया गांव मकान बनवाया है। मकान में ही वह किराना की दुकान चलाता है। रविवार की रात में दुकान बंद कर बाहर दुकान के किनारे सो गया। रात में करीब तीन बजे आजगमढ़ की तरफ से रहा तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर दुकान में घुस गया। आवाज सुनकर रामा राजभर का नींद टूटी तो देखा दुकान के दुकान में ट्रेलर घुसा हुआ है। इससे दुकान क्षतिग्रस्त होने के साथ मकान का बरामदा टूट गया। दुर्घटना के बाद ट्रेलर छोड़कर चालक और खलासी भाग गए। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जानकारी होते ही थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि पीड़ित की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। फिर भी ट्रेलर के नंबर के जरिए पता लगाया जा रहा है कि ट्रेलर किसका है।