गाजीपुर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा के जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी और पु लिस अधीक्षक से मिला। इस दौरान पत्रक सौंप टड़िया बरहीं हत्याकांड के आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग के साथ ही मामले की जांच कराकर मृतक के परिजनों के खिलाफ दर्ज किए गए मुकदमा से मुक्त कराने की मांग की।
अधिकारियों से वार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि बीतें दिनों टड़िया बरही गांव निवासी रामसरेख चौहान की भूमि विवाद में यही के निवासियों द्वारा लाठी-डंडा से मारपीट कर हत्या कर दी गई थी। घटना से आक्रोशित लोगों ने शव को गाजीपुर-मऊ मार्ग पर रखा जाम चला दिया था। लोगों द्वारा शव को कब्जे में लेने से रोकने पर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया था। इस दौरान लोगों द्वारा पथराव किया गया था। पथराव के मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी बिंदू देवी, उसकी भाभी सीता देवी, मां कलावती देवी को भी आरोप बनाया है। इस घटना के पीछे पुलिस की लापरवाही भी सामने आ रही है। थाना का दारोगा और थाना प्रभारी भूमिका संदिग्ध है। इनकी जांच कराकर कार्रवाई की जाए। मृतक के परिजनों को जांचोपरांत बरी किया जाए। हत्याकांड में शामिल बचे अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की जाए। चेतावना दिया कि यदि एक सप्ताह में गिरफ्तारी नहीं हुई तो अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा सड़क पर उतरने को बाध्य होगा। प्रतिनिधिमंडल में दिलीप सिंह, वीरबहादुर सिंह, राजेश चौहान, बिंदू देवी, निहाल सिंह, छोटू सिंह, पुष्कर सिंह, ताकेश्वर सिंह, वैभव सिंह, कलावती देवी,सुनीता देवी, रामविलास चौहान आदि शामिल थे।