फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन बंदी रक्षक निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिला जेल में पिछले दिनों मोबाइल से बात करने एवं दावत उड़ाने का वीडियो वायरल होने के मामले को गंभीरता से लेते हुए डीआईजी जेल वीएस यादव की जांच के बाद तीन बंदी रक्षकों को निलंबित कर दिया गया। इस कार्रवाई से जेल में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

मालूम हो कि छह जून को जिला जेल का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें कैदी अपने मोबाइल से बात करते हुए तथा दावत खाते हुए दिखाई दे रहे थे। वीडियो वायरल होने के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया था। जेल अधीक्षक राजेंद्र कुमार ने वीडियो में दिखाई दे रहे कैदियों से पूछताछ करने के साथ ही बंदी रक्षकों से भी पूछताछ की थी। जिलाधिकारी के बालाजी ने भी इस संबंध में अपनी रिपोर्ट शासन को भेजी थी। शुक्रवार को पहुंचे डीआईजी जेल वीएस यादव ने दो दिनों की जांच के दौरान सभी बंदी रक्षकों और कैदियों का बयान लिया अभिलेखों की गहन पड़ताल की थी। जेल अधीक्षक राजेंद्र कुमार ने बताया कि डीआईजी की जांच के बाद बंदी रक्षक श्यामबाबू, राजबहादुर सिंह तथा खेमराज भारती को निलंबित कर दिया गया। डीआईजी की इस कार्रवाई से जेल कर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें