फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाह घर से लाखों के जेवर चोरी

Sun, 09 Jun 2019 11:35 PM IST
SHIVPRAKASH SHIVPRAKASH हमीरपुर, उत्तर प्रदेश
विज्ञापन
राठ के विवाह घर में घटना की जानकारी देतीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शादी समारोह के दौरान विवाह घर में घुसे चोरों ने दुल्हन की चाची और बहन के जेवर पार कर दिए। जानकारी होने पर लोगों में हड़कंप मच गया। पीड़िता के पति ने कोतवाली में चोरों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के मसगवां निवासी शिवपाल पुत्र सियाराम यादव ने बताया शनिवार रात नगर के एक विवाह घर में उसकी भतीजी रीना का विवाह समारोह चल रहा था। पत्नी रीता देवी व दूसरी भतीजी वंदना अपने जेवर एक बैग में रख खाना खाने चलीं गई।

तभी पैलेस के कमरे में घुसे चोर ने बैग में रखे हुए लाखों रुपये के जेवर पार कर दिए। चोर ने रीता के गले का हार, बेंदी, झुमकी, चांदी की हाफ पेटी व तोड़ियां चोरी कर लीं हैं। वहीं वंदना की सोने की झुमकी, हाफ पेटी व चांदी की तोड़ियां चोरी कर लीं। खाना खाने के बाद जब दोनों अपने कमरे में पहुंचीं तो वहां सामान बिखरा देख उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की, सीसीटीवी खंगाले लेकिन चोर का चेहरा धुंधला आने से पता नहीं चल सका। शनिवार रात ही नगर के एक और पैलेस दो मोबाइल चोरी हुए हैं। चोरों ने यहां रखे बैग की चेन तोड़ीं लेकिन कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें