फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल से वीडियो वायरल की जांच करेंगे डीआईजी जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। एडीजी जेल चंद्रप्रकाश ने जिला जेल के अंदर मोबाइल फोन से बातचीत करने तथा पार्टी करते वीडियो वायरल होने के मामले की जांच डीआईजी जेल को सौंपी है। साथ ही, जेल अधीक्षक और जेलर से जवाब तलब किया है। प्रकरण में शुक्रवार को कैदियों तथा बंदीरक्षकों से जेल प्रशासन ने पूछताछ की।
विज्ञापन

अफसर यह जानने का प्रयास कर रहे हैं कि जेल के भीतर का वीडियो कब वायरल हुआ है, ऐसा किसने किया, जेल के अंदर मोबाइल फोन कैसे पहुंचा और किसकी मिलीभगत से कैदी अलग खाना बना रहे थे? शुक्रवार को जेल अधीक्षक, जेलर, डिप्टी जेलर, बंदीरक्षक से लेकर कैदी तक इस बात से सहमे रहे कि मामले की जांच करने डीआईजी जेल आएंगे। लेकिन दोपहर बाद सूचना मिली कि वह आज नहीं आएंगे। वह एक-दो दिन के भीतर गाजीपुर पहुंचेंगे। उधर, वायरल वीडियो की जांच कंप्यूटर इंजीनियरों से कराई गई। यह वीडियो कब बनाया गया है, जेल में किसी कोण से बनाया गया है, इसे किस मोबाइल का प्रयोग हुआ है, उस दिन जेल में किस बंदीरक्षक की ड्यूटी थी, जेल प्रशासन गुरुवार रात से ही इसकी तफ्तीश में जुटा है। जेल अधीक्षक ने शुक्रवार को कई कैदियों और बंदीरक्षकों से पूछताछ की। जेल प्रशासन हर बिंदु पर जांच कर रहा है। वह इसे पुराना वीडियो बताकर मामले को शांत करने में जुटा है। उधर, वीडियो वायरल होने के बाद जेल में सख्ती बढ़ा दी गई है। जेल में मोबाइल फोन की तलाश जारी है। बैरकों को चेक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें