फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिथीन की जांच करने गई टीम के साथ व्यापारियों ने की हाथापाई

विज्ञापन
विज्ञापन
दिलदारनगर। नगर के वार्ड नंबर आठ सदर बाजार स्थित सब्जी मंडी में रविवार को पालिथीन चेकिंग अभियान में व्यापारियों ने नगर पंचायत कर्मचारियों के साथ अभद्रता तथा हाथापाई की। मामला तूल पकड़ लिया और इसे लेकर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी मनोज पांडेय ने थाने में तीन नामजद और 10 अज्ञात व्यापारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। अभियान में नौ दुकानों से 16 किलो ग्राम प्रतिबंधित पालिथीन जब्त की गई है। सात दुकानदारों से सात हजार रुपये जुर्माना तथा सरैला रोड स्थित एक बड़े प्रतिष्ठान और सब्जी दुकानदार पर 25 - 25 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया। कार्रवाई से जहां व्यापारियों में असंतोष व्याप्त है, वहीं आपसी खींचतान की भी संभावना बढ़ गई है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी के निर्देश पर पालिथीन, कैरी बैग एवं थर्माकोल की छापेमारी को लेकर सेवराई तहसीलदार अजित सिंह के नेतृत्व में नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी मनोज पांडेय अपने कर्मचारियों के साथ नगर में अभियान चला रहे थे। टीम नगर के मुख्य बाजार में चेकिंग करते हुए सब्जी मंडी पहुंची। मंडी के मुख्य द्वार पर ही किराना का दुकान था तहसीलदार ने दुकान में प्रतिबंधित पालिथीन देख उसे जब्त करने का आदेश कर्मचारियों को दिया। कर्मचारी जब पालिथीन को जब्त करने लगे तो मंडी सहित अगल -बगल के दुकानदार एकजुट होकर इसका विरोध करने लगे। आरोप है कि दुकानदारों ने कर्मचारियों के साथ हाथापाई ,मारपीट और गाली गलौज भी की। टीम में शामिल थाने के उपनिरीक्षक हैदर अली ने व्यपारियों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया। उधर सूचना पाकर थाने से पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गई। इस मामले में तहसीलदार और अधिशासी अधिकारी टीम के साथ पहुंचकर घटना की लिखित तहरीर थाने में दिए। पुलिस ने बताया कि अधिशासी अधिकारी मनोज पांडेय की तहरीर पर तीन नामजद और 10 अज्ञात व्यापारियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें