फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने बालक के साथ किया अप्राकृतिक दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के बाहर मंगलवार की देर शाम एक युवक ने चार साल के बालक के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। बालक बालक की चीख सुनकर ग्रामीणों ने युवक को पकड़ लिया। उसकी पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। पीड़ित के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

गांव निवासी युवक किशन बिंद (20) मंगलवार की देर शाम करीब सात बजे गांव के एक चार वर्षीय बालक को बहला-फुसलाकर गांव के बाहर ले गया और उसके साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म करने लगा। बालक की चीखने की आवाज सुनकर ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे और युवक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की। परिवार के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित बालक के परिजनों से घटना के संबंध में पूछताछ करने के बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। बालक को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजवाया। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी सदर डा. तेजवीर सिंह ने बताया पीड़ित बालक के पिता की तहरीर में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। संबंधित धारा में आरोपी का चालान कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें