फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालेज का ताला तोड़कर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जखनिया। भुड़कुड़ा कोतवाली क्षेत्र के कुड़िला गांव में स्थित पंडित सत्यदेव बासुदेव इंटर कालेज के मेन गेट का ताला तोड़कर चोरों ने मंगलवार की रात कालेज को खंगाल डाला। इस दौरान लैपटाप, एलईडी टीवी सहित अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरण उठा ले गए। प्रधानाचार्य ने चोरी की तहरीर दी। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई।
विज्ञापन

क्षेत्र के कुड़िला गांव में पंडित सत्यदेव बासुदेव इंटर कालेज स्थित है। मंगलवार की रात किसी समय चोरों ने कालेज के मुख्य गेट का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद कार्यालय का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। कार्यालय में रखा एक लैपटाप, एक एलईडी टीवी सहित कई इलेक्ट्रानिक उपकरण लेकर चंपत हो गए। बुधवार की सुबह जब ग्रामीणों की नजर गेट के टूटे ताले पर पड़ी तो उन्होंने इसकी जानकारी प्रधानाचार्य को दी। सूचना मिलते ही प्रधानाचार्य सर्वेश पांडेय कालेज पहुंच गए। कार्यालय में जाकर सामानों की जांच-पड़ताल की तो लैपटाप, एलईडी टीवी सहित कई इलेक्ट्रानिक उपकरण गायब मिले। उन्होंने कोतवाली में चोरी की तहरीर दी। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें