फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे की मौत के सदमे में मां ने भी छोड़ी दुनिया

विज्ञापन
विज्ञापन
मनिहारी। शादियाबाद थाना क्षेत्र के यूसुफपुर (खड़बा) निवासी सड़क दुर्घटना में घायल एक युवक की मंगलवार की सुबह उपचार के दौरान मौत हो गई। जैसे ही लोगों ने मौत की सूचना मृतक की मां को दी, वह छाती पर हाथ रख जमीन पर गिर गई और उसके भी प्राण पखेरू उड़ गए। पहले बेटा और उसके कुछ ही घंटे बाद मां की मौत से घर में कोहराम मच गया। हर कोई दुखी मन से घटना की चर्चा करते हुए ऊपर वाले की दुहाई देता रहा।
विज्ञापन

मालूम हो कि यूसुफपुर (खड़बा) निवासी चतुरी बनवासी का पुत्र लखंदर बनवासी (35) मजदूरी करता था। रोज की तरह मजदूरी कर सोमवार की देर शाम भी घर लौट रहा था। इसी दौरान मनिहारी ब्लाक के पास किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल से पूछने के बाद घटना की जानकारी उसके परिजनों को दी। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां उपचार के दौरान मंगलवार की सुबह उसकी मौत हो गई। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पोस्टमार्टम होने के बाद शाम को करीब तीन बजे जैसे ही परिवार के लोगों ने लखंदर के मौत की सूचना उसकी मां दुलरी देवी (70) को दी, वह छाती पर हाथ रखकर जमीन पर गिर पड़ी और उसके प्राण पखेरू उड़ गए। बेटे की मौत के कुछ ही घंटा बाद मां की मौत से घर में कोहराम मच गया। परिवार के लोग चीख-पुकार करने लगे। मौके पर मौजूद लोग बिलख रहे लोगों को सांत्वना देने में जुट गए। पोस्टमार्टम के बाद परिवार के लोगों ने लखंदर और देर शाम उसकी मां का अंतिम संस्कार किया। पहले बेटा और उसके कुछ ही घंटे बाद मां की मौत से घर में कोहराम मच गया। हर कोई दुखी मन से घटना की चर्चा करते हुए ऊपर वाले की दुहाई देता रहा। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के लिए मृतक लखंदर का शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक के परिवार की तरफ से मामले की तहरीर नहीं दी गई है। अगर मिली तो अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरु की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें