फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित बाइक पोखरा में गिरी, अधेड़ की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खानपुर। थाना क्षेत्र के सिवदासपुर-उचौरी मार्ग पर स्थित गौर पोखरा में बुधवार की देर शाम एक तेज रफ्तार बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिर गया। डूबने से बाइक सवार अधेड़ की मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंचे परिवार के लोग पुलिस को सूचना दिए बगैर ही शव लेकर घर चले गए।
विज्ञापन

घटना के संबंध में बताया गया है कि सादात थाना क्षेत्र के सादात निवासी खलील का पुत्र छोटू खान (50) खानपुर थाना के क्षेत्र के कौड़िया गांव में स्थित एक ईंट भट्ठा पर काम करता था। रोज की तरह बुधवार को भी वह अपनी बाइक से भट्ठा पर आया था। शाम को घर लौट रहा था। इसी दौरान खानपुर थाना क्षेत्र के शिवदापुर-उचौरी मार्ग पर स्थित गौर पोखरा के पास शाम करीब सात बजे तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पोखरा में जा गिरी, जिससे डूबने से छोटू की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। पास ही स्थित ईंट भट्ठा संचालक को लोगों ने दुर्घटना की जानकारी दी। तत्काल भट्ठा पर मौजूद लोग मौके पर पहुंच गए और घटना से मृतक के परिजनों को अवगत कराया। कुछ ही देर में परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दिए बगैर ही शव लेकर घर चले गए। थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार दुबे ने बताया कि ऐसी कोई घटना उनके संज्ञान में नहीं है और न ही किसी ने सूचना या तहरीर दी है। अगर सूचना या तहरीर मिली तो मामले की छानबीन शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें