फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग लगने से छह झोपडियां जली

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबिहा। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के चकफातमा गांव में बुधवार की शाम गेहूं के डंठल में लगी आग की चिंगारी से आधा दर्जन झोपड़ी जलकर राख हो गई। इस आग में गृहस्थी का सारा सामान जल गया। जानकारी होते ही पुलिस एवं राजस्व कर्मचारी वहां पहुंच गए।
विज्ञापन

चक फातमा गांव में कुछ लोगों ने अपने खेत में गेहूं के डंठल को जलाया था। तेज हवा होने के कारण आग की चिंगारी ने बस्ती में राजेंद्र राम की रिहाइशी झोपड़ी को पकड़ लिया और देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगी। आग की लपटों से पास के प्रमोद राम, संतोष राम, ऋतुराज राम, जयश्री तथा बनारसी की झोपड़ी धू धूकर जलने लगी। आग की लपटें देख बस्ती के लोग वहां पहुंचे। ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। इस आग में अनाज, बिस्तर और और गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों का आरोप है कि मना करने के बाद भी कुछ लोगों ने जबरदस्ती खेत में डंठल को जला दिया था। इसी के चलते बस्ती में आग लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें