फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जान से मारने की धमकी देने वाले को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
जखनिया। भुड़कुड़ा कोतवाली के परसपुर चट्टी पर बीते दिनों जबरिया सामान एवं रुपया मांगने का विरोध करने पर एक हत्यारोपी ने व्यवसायी को जान से मारने की धमकी दी थी। देर रात पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को उसका चालान कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

मालूम हो कि परसपुर चट्टी पर अनिल जायसवाल की जनरल स्टोर की दुकान है। रोज की तरह मंगलवार को भी वह अपनी दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान दोपहर में बगल के चौरा गांव निवासी एक हत्यारोपी युवक नशे में धुत होकर दुकान पर पहुंचा था। जबरदस्ती कोल्ड ड्रिंक के साथ कुछ रुपए की मांग करने लगा था। जब व्यवसायी ने इसका विरोध किया तो गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा था। मामले की जानकारी होने पर आसपास के दुकानदार वहां पहुंच गए और युवक का विरोध किया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए युवक वहां से चला गया था। इस मामले में व्यवसायी अनिल के पिता राधेश्याम जायसवाल ने थाना में नामजद तहरीर दी थी। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि हत्यारोपी युवक मुन्ना सिंह को मंगलवार की देर रात गिरफ्तार कर लिया गया। उसका चालान कर बुधवार को जेल भेज दिया गया है। बताया कि उक्त युवक हत्या के एक मामले में हाल ही में जेल से जमानत पर छूटकर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें