फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित होकर सफारी पलटी, बालिका की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
करंडा। थाना क्षेत्र के गाजीपुर-चोचकपुर मार्ग पर चहारन चट्टी के पास मंगलवार की दोपहर बाइक सवार को बचाने में तेज रफ्तार सफारी गाड़ी असंतुलित होकर सड़क किनारे स्थित ईंट भट्ठा के पास गड्ढे में पलट गई। इस दुर्घटना में जहां हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष की पुत्री की मौत हो गई, वहीं जिलाध्यक्ष, उनकी पत्नी और चालक घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल भेजवाया। बालिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया।
विज्ञापन

मालूम हो कि नोनहरा थाना क्षेत्र के बौरी गांव निवासी हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष अमित सिंह अपनी पत्नी रीमा, पुत्री ऋचा तथा दो बच्चों के साथ मंगलवार को वाराणसी जा रहे थे। गाजीपुर-चोचकपुर मार्ग पर चहारन चट्टी के पास स्थित ईंट भट्ठा के पास दोपहर करीब एक बजे सबुआ की तरफ से एक बाइक सवार गाड़ी के सामने आ गया। चालक ने अचानक ब्रेक लगाया, जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर तीन से चार राउंड पलटते हुए सड़क के नीचे गड्ढे में पलट गई। इस हादसे में जिलाध्यक्ष की पुत्री ऋचा (10) वाहन से बाहर गिर गई। उसे रौंदते हुए गाड़ी पलटी। घटना की जानकारी होते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। गाड़ी में फंसे लोगों को बाहर निकालते हुए पुलिस को जानकारी दी। इस दुर्घटना में ऋचा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अमित सिंह, उनकी पत्नी रीमा और चालक डब्लू गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि गाड़ी में सवार दो बच्चे बाल-बाल बच गए। कुछ ही देर में थानाध्यक्ष तहसीलदार सिंह पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। आनन-फानन में अपने वाहन से घायलों को अस्पताल भेजवाया। शव को थाने ले गए। सूचना मिलते ही घायलों के परिवार के साथ ही अन्य लोग जिला अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें