फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार से 20 हजार की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
बारा। यूपी-बिहार सीमा पर स्थित कर्मनाशा नदी पुल के समीप रविवार की रात नकाबपोश बाइक सवार बदमाशों ने बाइक सवार सब्जी कारोबारी पर हमला बोल 20 हजार रुपये लूट लिए। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए बदमाश फरार हो गए।
विज्ञापन

बारा गांव निवासी औरंगजेब उर्फ बब्लू सब्जी का कारोबार करता है। रविवार की रात बिहार प्रांत के चौसा से बाइक से लौट रहा था। इसी बीच करीब नौ बजे कर्मनाशा पुल के पास पहले से पीछा कर रहे बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने उसकी बाइक में टक्कर मार दिया, जिससे वह गिर पड़ा। इसके बाद बदमाशों ने लोहे की राड से उस पर हमला बोल दिया। मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसके पास मौजूद बैग लेकर बदमाश फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि बैग में 20 हजार रुपया था। बैग लूटने के बाद मैने शोर मचाना चाहा तो बदमाशों ने चाकू मारने बात कही। विनती करने पर उसकी जान बख्श दी। इस संबंध में गहमर पुलिस ने कहा कि उसके संज्ञान में ऐसा कोई मामला नहीं है और न ही किसी ने कोई तहरीर दी है। तहरीर या सूचना मिली तो मामले की छानबीन शुरु की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें