फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के बरूइन गांव के पास गाजीपुर-जमानिया-सैय्यदराजा मार्ग पर स्थित पेट्रोल टंकी के सामने शुक्रवार की रात अज्ञात वाहन के धक्के से साइकिल सवार मजदूर की मौत हो गई। शनिवार की जानकारी होने पर मृतक के परिवार के लोगों ने ग्रामीणों के साथ मुआवजा की मांग को लेकर मार्ग पर जाम लगा दिया। एसडीएम ने आश्वासन देकर दो घंटा बाद जाम समाप्त कराया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

इलाके के बरुइन गांव निवासी शिवमूरत का पुत्र मंगला (35) मजदूरी का काम करता था। शुक्रवार की रात वह काम कर साइकिल से घर लौट रहा था। इसी बीच बरूइन गांव के पास किसी समय अक्षात वाहन की चपेट में आकर घायल हो गया। घायलावस्था में पूरी रात सड़क के किनारे पड़ा रहा। शनिवार की सुबह जब पुलिस नो इंट्री लगाने पहुंची तो युवक को सड़क के किनारे घायलावस्था में देखा। उसे हिलाया-डुलाया तो पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है। पुलिस शव को कोतवाली लाई। घटना की जानकारी होते ही परिवार के लोग चीख-पुकार करने। पास-पड़ोस के लोग मौके पर एकत्र हो गए। परिजनों ने मुआवजा की मांग की लेकर गाजीपुर-जमानिया-सैय्यदराजा मार्ग एनएच-97 (24) पर सुबह सात बजे जाम लगा दिया। जाम लगते ही मार्ग पर आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और लोगों को समझाने में जुट गई, लेकिन ग्रामीण मौके पर प्रशासनिक अधिकारी को बुलाने की जिद्द पर अड़े रहे। जानकारी होने पर उपजिलाधिकारी विनय कुमार गुप्ता मौके पर पहुंचे। परिजनों से बातचीत करते हुए मुआवजा का आश्वासन दिया। इस पर दो घंटा नौ बजे जाम समाप्त हुआ। पुलिस ने लिखा-पढ़ी के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पति मंगला की मौत की खबर मिलते ही पत्नी रीना दहाड़े मारकर चीख-पुकार करने लगी। वह बिलखते हुए कहने लगी कि पति की मौत के बाद अब उसके तीन बच्चों का पालन-पोषण वह किसके सहारे करेंगी। पुलिस ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरु कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें