फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे दिन भी डूबी बालिका का नहीं मिला सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया। जीवित्पुत्रिका पर्व के दिन बीते 2 अक्तूबर परिजनों के साथ गंगा स्नान करने आई 10 वर्षीय बालिका का चक्काबांध गांव में स्थित गंगा घाट पर डीब गई थी। तीसरे दिन गुरुवार को उसका कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन

मालूम हो कि कोतवाली क्षेत्र के बड़ेसर गांव स्थित चक्का बांध गांव के गंगा घाट पर जीवित्पुत्रिका पर्व के दिन मंगलवार की शाम कंजेहरा जिला चंदौली निवासी नागेश्वर केशरी की पुत्री रानी केशरी (10) अपनी मां प्रेमा देवी के साथ गंगा घाट आई थी। मां गंगा स्नान के बाद पूजा-पाठ में व्यस्थ हो गई थी। इसी दौरान रानी नदी में नहाने के लिए उतर गई थी और नहाते समय गहरे पानी में जाने की वजह से डूब गई थी। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया था। जानकारी होते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और गोताखोरों की मदद से बालिका की तलाश शुरु कर दिया था। ाघटना के तीसरे दिन गुरुवार को भी बालिका का पता नहीं चला। इस संबंध में कोतवाल पुलिस ने बताया कि गोताखरों की सहायता से बालिका की खोजबीन कराई जा रही है, लेकिन उसका पता नहीं चल पा रहा है। उसकी खोजबीन लगातार जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें