करीमुद्दीनपुर (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के बेनीपुर गांव में तीन दिन पूर्व अराजक तत्वों ने गांव के बीच में लगी आंबेडकर प्रतिमा तोड़ दी थी। इस मामले में पुलिस ने चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
गांव के बीचोबीच डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित थी। बीते आठ अप्रैल की देर रात करीब एक बजे ग्रामीणों के कानों में खट-खट की आवाज सुनाई दी थी। इस पर कुछ लोग बाहर निकले तो देखे कि कुछ लोग प्रतिमा को लोहे की राड से तोड़ रहे थे। उनके द्वारा शोर मचाने पर अन्य लोग घरों से बाहर निकल गए। लोगों को अपनी तरफ आते देख अराजकतत्व मौके से भाग निकले थे। इस मामले में गांव के लक्ष्मीराम ने चार अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस मुकदमा दर्जकर आरोपियों को चिह्नित करने में जुट गई है। इस संबंध में एएसपी ग्रामीण चंद्र प्रकाश शुक्ला ने बताया कि मुकदमा दर्जकर आरोपियों को चिह्नित किया जा रहा है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।