फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने पति और सास-श्वसुर को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
भांवरकोल(गाजीपुर)। विवाहिता की संदिग्ध हाल में हुई मौत के मामले में पुलिस ने सोमवार को भांवरकोल तिराहे पर आरोपी पति, सास और ससुर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के खैराबारी गांव में एक फरवरी को कमरे में इंतजार अंसारी की पत्नी गुलिस्ता (28) का शव मिला था। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने विवाहिता के मायके वालों को इसकी जानकारी दी थी। थाने पहुंचे विवाहिता के पिता वबूलवफा ने बेटी के पति इंतजार, ससुर सुलेमान और सास आश्मा के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। उनका कहना था कि गुलिस्ता के पति और परिवार के लोग उसे प्रताड़ित करते थे। इसी को लेकर उन्होंने रस्सी से उसका गला घोंटकर हत्या कर दी। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने के बाद सोमवार को सुबह भांवरकोल तिराहा से आरोपी पति इंतजार, ससुर सुलेमान और सास आश्मा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से गुलिस्ता की मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें