फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध वसूली में लेखपाल निलंबित, जांच बैठी

विज्ञापन
विज्ञापन
कासिमाबाद। इलाके के रसूलपुर ग्राम पंचायत में रविवार को प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के पंजीकरण में किसानों से अवैध वसूली करने के आरोप में क्षेत्रीय लेखपाल को उपजिलाधिकारी कासिमाबाद मंशा राम ने निलंबित कर दिया। साथ ही इस प्रकरण की जांच नायब तहसीलदार चंद्रशेखर वर्मा को सौंप दी है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के पंजीकरण का कार्य इन दिनों चल रहा है। इसका जिम्मा राजस्व कर्मचारियों को सौंपा गया है। रविवार को पंजीकरण के दौरान क्षेत्र के रसूलपुर राजस्व ग्राम में लेखपाल शेषनाथ श्रीवास्तव द्वारा किसानों से पंजीकरण के नाम पर प्रति किसान दो सौ रुपये की अवैध वसूली करने की शिकायत मिली थी। इसके बाद उप जिलाधिकारी कासिमाबाद मंशाराम वर्मा और बहादुरगंज चौकी प्रभारी सुनील शुक्ला को लेकर रसूलपुर गांव पहुंचे और लेखपाल को रंगे हाथ पकड़ लिया। लेखपाल की तलाशी लेने पर उसके जेब से 10 हजार रुपये से ज्यादा बरामद किया गया। सोमवार को इस प्रकरण की जांच की जिम्मेदारी नायब तहसीलदार चंद्रशेखर वर्मा को सौंपी गई है। सोमवार को जांच अधिकारी ने पीड़ित किसानों से मिल कर उनका बयान दर्ज किया। साथ ही लेखपाल के पास से बरामद रुपयों की भी जांच की जा रही है। हालांकि इस प्रकरण में अभी तक लेखपाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें