फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन संबंधी विवाद में मारपीट, नौ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवतीपुर/सुहवल(गाजीपुर)। रेवतीपुर थाना क्षेत्र के तिलवा गांव में शुक्रवार की सुबह जमीन संबंधी विवाद को लेकर मनबढ़ों ने लाठी-डंडा से मारपीट कर पूर्व प्रधान सहित नौ लोगों को घायल कर दिया। पुलिस ने सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजवाया। पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई।
विज्ञापन

तिलवा गांव निवासी पीड़ित परिवार वालों की मानें तो मुन्ना राम का 12 वर्षीय पुत्र अमित कुमार आज सुबह स्कूल जा रहा था। इसी दौरान सुबह करीब नौ बजे पुराने जमीनी विवाद को लेकर विरोधियों ने उसे रोक लिया और उसकी पिटाई करने लगे। जैसे ही घटना की जानकारी बालक के परिवार वालों को हुई, वह दौड़ कर मौके पर पहुंचे। बीच-बचाव करने का प्रयास किया तो मनबढ़ों ने उन पर भी हमला बोल दिया। हमलावरों की जैसे ही बड़ी संख्या में मौके की तरफ आ रहे ग्रामीणों पर नजर पड़ी, वह भाग निकले। इस मारपीट में पूर्व ग्राम प्रधान जयंती देवी (45), उनके पति मुन्ना राम (50), पुत्र अमित कुमार (12) सहित रामविलास (48), वंदना (16), उदय शंकर (30), सुभाष राम (58), ज्योति (16), देवकनी देवी (55) घायल हो गए। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जानकारी होते ही थानाध्यक्ष राजेश त्रिपाठी मौके पर पहुंचे। घायलों से घटना की जानकारी लेने के बाद उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजवाया। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि इस मामले में पीड़ित मुन्ना राम की तहरीर के आधार पर चार नामजद सहित कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें