फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में सरस्वती पंडाल में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
भांवरकोल (गाजीपुर)।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के खैराबारी गांव स्थित मठ के पास सोमवार की देर रात एक सरस्वती पूजा पंडाल में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। इस घटना में टेंट से बनाया गया पूजा पंडाल पूरी तरह जलकर राख हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन

गांव स्थित मठ के पास सरस्वती पूजा समिति की ओर से सरस्वती की प्रतिमा रखकर पूजनोत्सव का कार्यक्रम किया गया। पूजा पंडाल को टेंट द्वारा बनाया गया था। देर रात पूजन करने के बाद समिति के सदस्य पंडाल में ही सो गए। अचानक अज्ञात कारणों से लगी आग से जब टेंट जलकर गिरने लगा तो सो रहे समिति के सदस्यों की नींद टूट गई। सदस्यों के शोर मचाने के बाद ग्रामीणों की भीड़ लग गई। आग की घटना में टेंट जलकर राख हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। गांव के अमित राय ने इस मामले में पुलिस को तहरीर दी। पुलिस तहरीर के आधार पर छानबीन में जुट गई। प्रभारी थानाध्यक्ष संजय यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया शार्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आ रही है। फिलहाल मिली तहरीर के आधार पर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें