फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलटी कार, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के सैदपुर-सादात मार्ग स्थित कटया चट्टी के पास शनिवार की देर रात सैदपुर की ओर से आ रही एक कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गई। इस घटना में चालक सहित दो लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल चालक और युवक को कार से बाहर निकालकर इलाज के लिए सीएचसी सैदपुर भेजा जहां चिकित्सकों ने दोनों को वाराणसी रेफर कर दिया। इलाज के लिए वाराणसी ले जाते समय चालक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पंचनामा कर शव परिजनों को सौंप दिया
विज्ञापन

नगर के प्रमुख व्यवसायी और एक एकेडमी के प्रबंधक हरिनाम प्रजापति का पोता स्कंद प्रजापति ( 22) अपने मित्र के कार्य से कार से अमित यादव (24) के साथ वाराणसी गया था। देर रात सैदपुर से सादात वापस आते समय कटया चट्टी के पास कार चला रहे स्कंद नियंत्रण खो बैठा। इससे कार सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गई। तेज आवाज आने पर चट्टी की तरफ ग्रामीण दौड़ पड़े और घटना की सूचना पुलिस को दी। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने दोनों युवकों को कार से बाहर निकाल कर इलाज लिए सैदपुर सीएचसी भेजा जहां से चिकित्सकों ने दोनों युवकों को इलाज के लिए वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। वाराणसी ले जाते समय रास्ते में ही चालक स्कंद प्रजापति की मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा कर शव परिजनों को सौंप दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने बताया कि चालक के शव का पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें