फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत सिपाही के घर से नगदी व दो लाख के आभूषण चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सिधागरघाट (गाजीपुर)। कासिमाबाद थाना क्षेत्र के मुहम्मदपुर कुुसुम गांव में चोरों ने रविवार की रात सेवानिवृत्त पुलिस कर्मी के घर से दो लाख रुपये से अधिक के सोने-चांदी के आभूषण और 10 हजार रुपये उड़ा दिए। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई। पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

गांव निवासी राम स्नेही यादव वर्ष 2006 में पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त होकर गांव रहते हैं। देर रात करीब दो बजे चोर मकान की चाहरदीवारी फांदकर घर में घुस गए। इसके बाद चोरों ने सभी कमरों के दरवाजे बाहर से बंद कर दिए। एक कमरे में रखे बक्से और अटैची को खंगालना शुरू किया। जैसे ही चोर दूसरे कमरे में पहुंचे तो एक महिला ने देखकर शोर मचाया। परिजनों की नींद टूट गई और वह कमरे से बाहर निकलने की कोशिश करने लगे। शोर सुनकर चोर सात बक्सा और एक अटैची लेकर भाग गए। कमरे से आई महिला ने जब सभी कमरों के बाहर से बंद कुंडी खोलीं तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पीड़ित की ओर से पुलिस को चोरों के खिलाफ नामजद तहरीर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें