फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने किया चोरी का पर्दाफाश

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। खानापुर थाना पुलिस ने शनिवार की रात दो चोरों को गिरफ्तार किया। उनके पास से चोरी का सामान बरामद किया। पुलिस आफिस में रविवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में मीडिया के समक्ष चोरों को पेश करते हुए पुलिस अधीक्षक डा. अरविंद चतुर्वेदी ने बताया कि गिरफ्त में आए अभियुक्त शातिर किस्म के चोर हैं। इनके पास ही चोरी का सामान भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बीते नौ मार्च की रात अनौनी बाजार में स्थित चंदन स्टूडियो में सेंध मारकर चोरी की गई थी। पीड़ित ने मामले की रिपोर्ट थाना में दर्ज कराई थी। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी हुई थी। इसी क्रम में शनिवार की रात क्षेत्र में भ्रमण के दौरान थानाध्यक्ष जितेंद्र दुबे की नजर थाना क्षेत्र के आजमगढ़ मार्ग पर जीया का पुलिया के पास संदिग्ध अवस्था में खड़े दो लोगों पर पड़ी। जैसे ही पुलिस उनके करीब पहुंची, वह भागने लगे। इस पर पुलिस ने दौड़ाकर दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम खानपुर थाना क्षेत्र के अनौनी गांव निवासी अजय राजभर और इसी गांव निवासी बंटी गोड़ उर्फ विवेक बताया। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी का एक लैपटाप, तीन कैमरा, तीन मोबाइल, दो चार्जर, एक पैेन ड्राइव और आठ सौ नकदी बरामद किया। एसपी ने बताया कि दोनों का संबंधित धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया गया। खानाध्यक्ष के साथ गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अशोक कुमार गुप्ता, शत्रुघ्न पांडेय, हेड कांस्टेबल गुलाबधर पांडेय, मनोज यादव शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें