फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से दादी-पोता घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सुहवल(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के बहलोलपुर गांव के पास मंगलवार की सुबह अपने सात वर्षीय पोता को स्कूल पहुंचाने जाते समय तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने दादी और पोता को टक्कर मार दी जिससे दोनों घायल हो गए। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक छोड़ कर फरार हो गया। दादी-पोता को उपचार के लिए प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया। घायलों के परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मुआवजा एवं ब्रेकर बनवाने की मांग को लेकर गाजीपुर-जमानिया मार्ग पर घटनास्थल के पास जाम लगा दिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर एक घंटा बाद जाम समाप्त कराया और ट्रक को कब्जे में ले लिया। जाम की वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

मालूम हो कि बहलोलपुर गांव निवासी छंगुरी देवी (70) अपने सात वर्षीय पोता अंश को गांव में ही स्थित स्कूल पर पहुंचाने के लिए पैदल जा रही थी। इसी दौरान सुबह करीब पौने दस बजे घर से कुछ ही दूरी पर गाजीपुर से जमानिया की तरफ जा रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दिया, जिससे दादी-पोता गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक छोड़ कर फरार हो गया। जानकारी होते ही मौके पर परिजनों के साथ दर्जनों ग्रामीण पहुंच गए। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राजू कुमार पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए और आनन-फानन में घायलों को प्राइवेट अस्पताल भेजवाया। घटना से आक्रोशित लोगों ने घायलों के उपचार के लिए मुआवजा और ब्रेकर बनवाने की मांग को लेकर जमानिया-गाजीपुर-सैयदराजा राष्ट्रीय राजमार्ग 24/97 पर घटनास्थल के पास दस बजे जाम लगा दिया। जाम लगते ही मार्ग पर आवागमन ठप हो गया। कुछ ही देर में दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस के काफी समझाने के बाद लोगों ने एक घंटा बाद दिन में 11 बजे जाम समाप्त किया। जाम के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वह समय से गंतव्य तक नहीं पहुंच सके। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि घायलों का उपचार प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया। घायल के परिजनों की तरफ से अभी तहरीर मिली नहीं मिली है। मिली तो रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई प्रारंभ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें