फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्यूटीशियन को शादी का झांसा देकर प्रेमी ने किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूटीशियन को शादी का झांसा देकर प्रेमी ने किया दुष्कर्म
विज्ञापन

- होटल में ले जाकर दिया वारदात को अंजाम, केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। शादी का झांसा देकर ब्यूटीशियन को होटल में ले जाकर प्रेमी ने दुष्कर्म किया। पीड़िता ने जब शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने शादी से मना कर दिया। इस पर पीड़िता ने पुलिस को शिकायत देकर सोमवार को मामला दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार मूल रूप से अमेठी (उत्तर प्रदेश) निवासी युवती ने बताया कि वह कई वर्षों से गुरुग्राम में रहकर सेक्टर-10ए थाना क्षेत्र में ही ब्यूटीशियन है। उसकी दोस्ती करीब दो साल पहले मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) के गांव बधोड़ा निवासी रोहित रस्तोगी से हुई थी। दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। रोहित ने उससे शादी करने का वायदा किया।
विज्ञापन

आरोप है कि 17 अक्तूबर 2017 को आरोपी उसे शहर थाना क्षेत्र के अंतर्गत होटल सम्राट में ले गया जहां उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद आरोपी ने अनेक बार उसके साथ संबंध बनाए। जब पीड़िता ने शादी करने का दबाव बनाया तो आरोपी उसे छोड़कर भाग गया और फोन भी उठाने बंद कर दिए। इस पर उसने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस प्रवक्ता सुभाष बोकन ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल आरोपी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें