फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटनाओं में महिलाओं सहित सात घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। खानपुर थाना क्षेत्र के बहेरी रेलवे क्रासिंग के पास मंगलवार की देर रात अनियंत्रित स्कार्पियो पलटने से दो लोग और बुधवार की सुबह रेवतीपुर थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव के पास अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से दो महिलाओं सहित तीन किशोर मजदूर घायल हो गए। दोनों दुर्घटनाओं में घायल लोगों को अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन

रेवतीपुर संवाददाता के अनुसार बुधवार को दिलदारनगर थाना क्षेत्र के मौजपुर गांव निवासी मजदूर रेवतीपुर क्षेत्र में किसानों द्वारा बोई गई मटर की तोड़ाई करने के लिए ट्रैक्टर-ट्राली से आ रहे थे। इसी दौरान दिन में करीब दस बजे रेवतीपुर-गहमर बाईपास मार्ग पर हसनपुर गांव के पास चालक ने जैसे ही तेज रफ्तार ट्रैक्टर को खेत की तरफ मोड़ा, वह अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे उस पर सवार मौजपुर निवासी रोहित कुमार (10), विपिन कुमार (14) कंचन देवी (45), चांद कुमार (13) और कमला देवी (32) घायल हो गए। दुर्घटना के बाद चालक फरार हो गया। लोगों ने तत्काल इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस से सभी घायलों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया। गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने रोहित, चांद और कमला देवी को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में ले लिया गया है। घायलों के परिजनों की तरफ से तहरीर मिली तो रिपोर्ट दर्ज कर फरार चालक को गिरफ्तार किया जाएगा। खानपुर संवाददाता के अनुसार खानपुर थाना के पास बहेरी रेलवे क्रासिंग मोड़ पर मंगलवार की रात करीब दो बजे जौनपुर की तरफ जा रही तेज रफ्तार स्कार्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे आठ फीट नीचे गड्ढे में पलट गई। आवाज सुनकर थाना पर मौजूद पुलिस कर्मी दौड़कर मौके पर पहुंचे। काफी प्रयास के बाद कार के अंदर फंसे चालक सहित एक अन्य को बाहर निकाला। इस दुर्घटना में चालक को तो हल्की चोटें आई, जबकि करंडा निवासी अंबिका यादव के पुत्र विपिन यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस दुर्घटना की सूचना घायल के परिवार वालों को देने के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले आई। कुछ ही देर बाद परिवार के लोग भी वहां पहुंच गए। गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें