फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंकर-ट्रैक्टर से कुचलकर विवाहिता सहित दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शनिवार को हुए सड़क हादसे में टैंकर और ट्रैक्टर से कुचलकर एक विवाहिता सहित दो की मौत हो गई। जबकि एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेेजा। मृतकों के परिजनों की ओर से मिली तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्जकर छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन

नंदगंज संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के नारी पंचदेवरा निवासी डब्लू की पत्नी गुड़िया (35) देवर पप्पू (17) के साथ बाइक से नंदगंज बाजार आ रही थी। जैसे ही बरहपुर पुलिया के पास बाइक सवार पहुंचे नंदगंज की ओर से चोचकपुर की तरफ जा रही टैंकर की जद में आ गए। इस घटना में बाइक पलट गई और विवाहिता गुड़िया की टैंकर से कुचलकर मौके पर मौत हो गई। जबकि बाइक चालक देवर पप्पू गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद चालक टैंकर छोड़कर फरार हो गया। दुर्घंटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में ले लिया। जबकि घायल पप्पू को नंदगज सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष रविंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी टैंकर चालक की तलाश की जा रही है। दूसरी घटना सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के मंडपा नेवादा गांव में गिट्टी-बालू लादकर एक ट्रैक्टर जा रहा था। इसी दौरान अचानक एक बालक ट्रैक्टर के सामने आ गया। चालक उसको बचाने के प्रयास में अपना नियंत्रण खो बैठा और घर के सामने बैठे शिवशंकर कश्यप (55) को कुचलते हुए निकल गया। इस घटना में उसकी मौत हो गई। मृतक मजदूरी करके परिवार का जीविकोपार्जन करता था। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने घेराबंदी करके ट्रैक्टर सहित चालक को पकड़ लिया और घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही चालक सहित ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर कोतवाली आई। मृतक के परिजनों की ओर से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस मुकदमा दर्जकर छानबीन शुरू कर दी। इस संबंध में सीओ मन्नी लाल गौड़ ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें