थाना क्षेत्र के ढढ़नी-सुहवल बेटाबर मार्ग पर रविवार की देर शाम एक निजी सवारी वाहन ने एक बाइक सवार को पीछे से धक्का मार दिया। इस घटना में बाइक सवार गंभीर रुप से घायल हो गया। जब-तक आस-पास के लोग मौके पर पहुंचते चालक सवारी वाहन लेकर फरार हो गया। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। घटना के चलते लगे वाहनों के जाम को पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद समाप्त कराया।
कोतवाली क्षेत्र के फूलपुर गांव निवासी योगेंद्र कुमार यादव (32) सुहवल थाना क्षेत्र के गरुआ मकसूदपुर रिश्तेदारी में जा रहा था। जैसे ही वह ढढ़नी-सुहवल बेटाबर मार्ग पर पहुंचा पीछे से आ रही एक निजी सवारी वाहन ने धक्का मार दिया। इससे युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। घटना के बाद चालक सवारी वाहन लेकर फरार हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। घटना के कारण मार्ग पर वाहनों से लगे जाम को पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद समाप्त कराया। शाम करीब साढ़े पांच बजे से शाम छह बजे तक लगी वाहनों की लंबी कतार समाप्त होने के बाद राहगीरों ने राहत की सांस ली।