फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मशीन के पट्टे में फंसने से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दिलदारनगर(गाजीपुर)। स्थानीय गांव में सोमवार की दोपहर पति के साथ चूड़ा कूटवाने आई एक महिला की मशीन के पट्टे में फंसने से मौके पर ही मौत गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। उधर महिला की मौत की खबर मिलते ही सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई और परिवार के सदस्य चिखने-चिल्लाने लगे।
विज्ञापन

दिलदानगर गांव निवासी मीरा देवी (45) पत्नी रमेश प्रजापति दोपहर पति के साथ मशीन पर चूड़ा कूटवाने के लिए गई। वहां पहले से भी चूड़ा कूटने का कार्य चल रहा था। रमेश का चूड़ा जैसे ही कूटना शुरू हुआ। पति का हाथ बंटाने के लिए मीरा भी लग गई। इसी बीच उसका साड़ी मशीन के पट्टे के संपर्क में आ गया और कपड़े के सहारे मीरा भी मशीन की चपेट में आ गई। यह देख पति रमेश मशीन को तत्काल बंद किया, लेकिन तब तक मीरा को मशीन का पट्टा कई राउंड लपेट लिया था। गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौके पर मौत हो गई। उधर घटना की खबर मिलते ही सैकड़ों ग्रामीण मौके पर जुट गए। किसी तरह मीरा को वहां से बाहर निकाला गया। घर में रूदन-क्रंदन शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें