फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निवर्तमान नपाध्यक्ष पर प्राणघातक हमला, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के टैक्सी स्टैंड के पास स्थित अपनी दूकान पर सोमवार की देर शाम निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष अपने बेटे संग बैठे थे। इसी बीच एक चर्चित बाहुबली विधायक का करीबी ठेकेदार दूूकान के पास पहुंचा और नपा में ठेकेदारी का लाइसेंस नवीनीकरण को लेकर चेयरमैन विनोद अग्रवाल से उलझ गया। दोनों में कहासुनी होने लगी। इस बीच ठेकेदार ने असलहा निकालकर चेयरमैन पर गोली चला दी। संयोग रहा कि गोली मिस हो गई। उधर, शोर सुनकर दूकान में काम कर रहे कर्मचारियों और लोग ठेकेदार को पकड़ने दौड़े, लेकिन वह साथी के साथ फरार हो गया। मंगलवार को चेयरमैन की तहरीर पर पुलिस ने ठेकेदार सहित दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

भाजपा पार्टी के वरिष्ठ नेता और नगर पालिका परिषद के निवर्तमान चेयरमैन विनोद अग्रवाल टैक्सी स्टैंड स्थित अपनी दूकान पर पुत्र विवेक अग्रवाल के साथ बैठे थे। इसी दौरान चर्चित बाहुबली विधायक के करीबी और नगर पालिका परिषद के ठेकेदार सैय्यदबाड़ा निवासी यूनुस रजा अपने साथी के साथ पहुंचा। वह अपने रजिस्ट्रेशन के नवीनीकरण की बात को लेकर निवर्तमान चेयरमैन से उलझ गया। इसके बाद वह जान से मारने की धमकी देते हुए पिस्टल निकालकर लक्ष्य कर फायर कर दिया, लेकिन गोली मिस हो गई। इसके बाद वह दूसरी गोली भरने लगा। तब तक चेयरमैन और उनके पुत्र आरोपी ठेकेदार को पकड़ने के लिए शोर मचाते हुए दौड़ पड़े। आवाज सुनकर आस-पास के लोग मौके पर जुट गए। पकड़े जाने के डर से आरोपी ठेकेदार साथी संग फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते भाजपा के जिला स्तरीय पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए। भाजपा नेताओं के नेतृत्व में चेयरमैन ने पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा से मुलाकात कर घटना की लिखित जानकारी दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली पुलिस को मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने धारा 307, 452, 504 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा ने बताया कि आरोपी ठेकेदार और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें