फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना बात के युवक को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
दुल्लहपुर(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के सोनहरा गांव में सोमवार की देर शाम एक युवक ने बिना किसी बात के दलित युवक की पिटाई कर दी। पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपी युवक की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

इलाके के सोनहरा गांव के बस्ती निवासी तिलकू राम का बेटा रोशन राम (20) सोमवार की देर शाम शौच के लिए गांव के सिवान में स्थित पोखरे पर गया था, वहां से लौट कर वह पोखरे के किनारे बने चबूतरे पर बैठा था। तभी गांव का ही एक युवक नशे में धुत होकर वहां पहुंचा और बिना किसी बात के रोशन की पिटाई करने लगा। वह किसी तरह जान बचा कर घर पहुंचा और परिवार वालों को घटना की जानकारी दी। रोशन के परिजन इस बात का उलाहना मारपीट करने वाले युवक के घर देकर थाने पहुंचे और घटना की तहरीर दी। थानाध्यक्ष बिंद कुमार आरोपी के घर पर पहुंच कर उसकी मां से पूछताछ कर रहे थे। इसी बीच आरोपी युवक वहां पर आ गया। उसे देखते हुए दलित बस्ती के युवकों ने मारने के लिए उसे दौड़ा लिया। यह देख पुलिस के हाथ-पांव फूलने लगे। पुलिस ने किसी तरह से मामले को संभाला। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर विवेक सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें