फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोदाम से पचास बोरा गेहूं चुरा ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
कासिमाबाद(गाजीपुर)। थाने से कुछ कदम दूर तहसील त्रिमुहानी स्थित विपणन केंद्र कासिमाबाद के गोदाम का ताला तोड़ कर मंगलवार की रात चोर लगभग 50 बोरा गेहूं किसी वाहन पर लाद कर उठा ले गए। क्षेत्रीय विपणन अधिकारी ने चोरी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

कासिमाबाद विकास खंड की एकमात्र विपणन केंद्र कासिमाबाद की गोदाम तहसील त्रिमुहानी पर स्थित है। इस गोदाम से कुछ ही कदम पर थाना है। मंगलवार की देर रात किसी समय चोर ताला तोड़ कर गोदाम में रखा करीब 50 बोरा गेहूं किसी वाहन पर लाद कर उठा ले गए। सुबह जब गोदाम के आसपास के दुकानदार पहुंचे तो देखा कि ताला टूटा हुआ था। उन्होंने तत्काल इसकी जानकारी क्षेत्रीय विपणन अधिकारी को दी। कुछ ही देर बाद वह मौके पर पहुंच गए। संबंध में क्षेत्रीय विपणन अधिकारी चंद्रभान पांडेय ने बताया कि पुलिस को लिखित रूप से चोर की घटना से अवगत करा दिया गया है। गोदाम से गेहूं का उठान होने के बाद पता चलेगा कि कितना बोरा गेहूं चोर ले गए हैं। वैसे अनुमान है कि 50 बोरा के आसपास गेहूं चोरी हुआ है क्योंकि गोदाम के सामने पिकअप के टायर के निशान पाये गए हैं। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक क्षितिज त्रिपाठी ने बताया कि चोरी की जानकारी मिली है, जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उधर थाना से कुछ ही कदम पर स्थित गोदाम में चोरी की घटना को लेकर लोगों में चर्चा होती रही। लोगों की चर्चाओं में यह बात प्रमुखता से शामिल थी कि काफी दूर-दराज क्षेत्रों की कौन कहे, चोरों ने तो थाना के पास ही चोरी की वारदात को अंजाम देकर पुलिस के चुनौती दे दी। इस चोरी की घटना से साफ प्रतीत हो रहा है कि रात में गश्त के बजाय पुलिस आराम फरमा रही है। य दि वह रात में गश्त पर होती तो शायद चोर गोदाम में चोरी की घटना को अंजाम नहीं दे पाते।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें