फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल की दुकान में चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
दुल्लहपुर(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के जलालाबाद चट्टी पर शुक्रवार की रात चोर मोबाइल की दुकान का शटर तोड़कर लैपटॉप, बैट्री सहित 15 हजार रुपये का सामान उठा ले गए। इस घटना के बाद दुकानदार ने थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

मड़रिया गांव निवासी विभूति चौहान की जलालाबाद चट्टी पर मोबाइल की दुकान है। चोर रात में दुकान का शटर चांड़कर भीतर रखे लैपटाप, बैट्री और अन्य कीमती सामान उठा ले गए। सुबह लोगों ने दुकान का शटर टूटा देखा तो इसकी सूचना दुकानदार को दी। दुकानदार वहां पहुंचा तो भीतर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। सूचना पर पुलिस ने मौके पर जाकर छानबीन की। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। चोरों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें