फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन के आगे कूदकर महिला ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
सुहवल(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के सुगवलिया गांव के सामने बुधवार की सुबह एक महिला ने दिलदारनगर-ताड़ीघाट पैसेंजर ट्रेन के सामने कूद कर आत्महत्या कर ली। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना को लेकर लोग अपने-अपने तरीके से कयास लगाते रहे।
विज्ञापन

इलाके के अंधारीपुर गांव निवासी हरिहर प्रसाद पाल की पत्नी चिनर उर्फ मिंता देवी (55) सुबह घर से यह कह कर निकली थी कि दुकान पर सामान लेने के लिए जा रही हूं। पता नहीं उसके मन में क्या सूझा कि सुगवलिया गांव के सामने सुबह 9.45 बजे दिलदारनगर-ताड़ीघाट रेलवे स्टेशन के बीच सुगवलिया के सामने दिलदानगर-ताड़ीघाट पैसेंजर ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली। जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। लोगों ने महिला की पहचान करते हुए इसकी जानकारी उसके परिजनों के साथ ही पुलिस को दी। कुछ ही देर में थानाध्यक्ष राजू कुमार पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। मृतका का पुत्र जितेंद्र कुमार सहित परिवार के अन्य सदस्य भी वहां पहुंच गए। शव पर नजर पड़ते ही परिजन चीख-पुकार करने लगे। परिवार के लोगों से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतका के दो पुत्र हैं, जो अपनी पत्नी एवं बच्चों के साथ बाहर रह कर नौकरी करते हैं। संयोग ही था कि आज ही घटना से कुछ देर पहले दोनों पुत्र परिवार के साथ घर पहुंचे। उन्होंने मां के साथ रह रही छोटी बहन से मां के संबंध में पूछा तो उसने बताया कि मां दुकान से सामान लेने के लिए गई है। इसके कुछ देर ही जैसे ही मां के मौत की खबर आई, परिजन बदहवास होकर घटनास्थल पर पहुंचे। घटना को लेकर लोग तरह-तरह का कयास लगाते रहे। आपस में बातें करते रहे कि मिंता को किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं थी, फिर उसने ऐसा कदम क्यों उठाया। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें