फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दान पेटिका से हजारों रुपये चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मतसा(गाजीपुर)। जमानिया कोतवाली क्षेत्र के महेवां गांव स्थित महेश्वरनाथ मंदिर में गुरुवार की रात चोरों ने दान पेटिका को तोड़कर सैकड़ों रुपये निकाल ले गए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। हालांकि मंदिर के सीसीटीवी फुटेज में चोरों की पहचान के बाद भी उन्हें नहीं पकड़ा जा सका है।
विज्ञापन

महेवां गांव स्थित महेश्वरनाथ मंदिर का महंथ जगमोहन दास शाम को पूजा कर मंदिर बंद कर दिया था। रात में चोर दान पेटिका का ताला तोड़कर उसमें रखे हजारों रुपये ले गए। मंदिर के महंथ ने दान पेटिका टूटा देखा तो तत्काल इसकी सूचना डायल 100 को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मंदिर पहुंच गई। चोरी की वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद है। बीते 26 मई को दान पेटिका तोड़कर चोर हजारों रुपये उड़ा ले गए। जिसे सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है। उसमें चोर भी नजर आ रहे हैँ, लेकिन अभी तक पुलिस चोरों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि महंत की ओर से तहरीर दी गई है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें