फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से गिरकर वृद्धा हुई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के स्थानीय रेलवे स्टेशन के अप प्लेटफार्म पर रविवार की देर शाम एक वृद्ध महिला पटना-मुगलसराय पैसेंजर 63227 ट्रेन से गिर कर बेहोश गई। यात्रियों ने इसकी सूचना जीआरपी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को इलाज के लिए पीएचसी भेजा।
विज्ञापन

स्थानीय रेलवे स्टेशन के अप प्लेटफार्म से खुल रही 63227 पटना-मुगलसराय ईएमयू पैसेंजर से करीब 60 वर्षीय अज्ञात एक वृद्ध महिला कूद पड़ी। इससे वृद्धा के सिर में गंभीर चोट लगी। साथ ही उसके कानों से खून बहने लगी। देखते ही देखते ही महिला बेहोश हो गई। प्लेटफार्म पर मौजूद यात्रियों ने इसकी जानकारी पैनल रूम में तैनात अधिकारियों को दी और 108 नंबर एंबुलेंस को फोन कर घटनास्थल पर बुलाया। मौके पर पहुंचे एंबुलेंस के कर्मियों ने घायल महिला को ले जाने से इनकार कर दिया। इस पर प्लेटफार्म पर मौजूद रेल यात्री एंबुलेंस कर्मियों के रवैये को देख उग्र हो गए। वहीं, यात्रियों के रोष को भांप कर एंबुलेंस कर्मी ने वृद्ध महिला को बेहोशी के हालत में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें