पड़री। थाना क्षेत्र के गोपालपुर के पास सोमवार की शाम सात बजे ट्रैक्टर से कुचल कर 12 वर्षीया एक छात्रा की मौत हो गई। हादसे की जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गोपालपुर गांव निवासी करीना 12 वर्ष पुत्री ताबिर अली सोमवार की शाम गांव के पास सड़क पर साइकल चलाना सीख रही थी। इसी दौरान ईट लाद कर गोपालपुर गांव जा रहे ट्रैक्टर ने साइकल में टक्कर मार दिया। इससे छात्रा अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़ी। जिसे ट्रैक्टर कुचलते हुए निकल गया। सूचना पर पहुंचे उपनिरीक्षक धनंजय पांडेय ने चालक को गिरफ्तार कर शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बालिका क्षेत्र के गोपालपुर प्राथमिक विद्यालय में कक्षा पांच की छात्रा थी।