मरदह(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के बोगना गांव में रविवार को आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसमें एक महिला सहित चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों का उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कराया गया।
बोगना गांव के रमेश चौहान तथा पड़ोसी धर्मदास चौहान में दीवार पर सीमेंट की चादर रखने को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद मारपीट होने लगी।
इसमें दोनों पक्षों की ओर से रमेश चौहान (40), योगेश चौहान (20), धर्मदास चौहान (45) तथा धुनिया देवी (40) घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाना ले आयी। सभी घायलों का उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मरदह पर कराया गया। इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से तहरीर दी गयी है।