गाजीपुर। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शनिवार की देर रात ठंड लगने से दो लोगों की मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को बिना सूचना दिए ही मृतकों का अंतिम संस्कार कर दिया।
सादात संवाददाता के अनुसार थाना क्षेत्र के ससना गांव निवासी सर्वेश (35) देर शाम जौनपुर से बाइक से घर वापस लौटा। बाइक घर के बाहर खड़ाकर जैसे ही वह अंदर गया कि अचानक गिर पड़ा और बेहोश हो गया। आनन-फानन में परिजन उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। परिजन आनन-फानन में उसे इलाज के लिए वाराणसी ले ही जा रहे थे कि युवक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
दुल्लहपुर संवाददाता के अनुसार थाना क्षेत्र के रामपुर पतारी गांव में गुड्डू चौहान (65) रोज की तरह इक्का चलाकर व्यापारियों का सामान ढोने के बाद जैसे ही घर पहुंचे उनकी तबीयत घराब हो गई। अभी परिजन कुछ समझ पाते कि उनकी मौत हो गई। पुलिस को बिना सूचना दिए ही परिजनों ने मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया।