फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नंदगंज। थाना क्षेत्र के रामपुर बंतरा गांव के पास शुक्रवार की शाम छहबजे नंदगंज स्टेशन के दो नंबर प्लेटफार्म के निर्माण में लगे डंपर की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना के बाद चालक डंपर लेकर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गाजीपुर भेज दिया।
विज्ञापन

करंडा थाना क्षेत्र के सुआपुर निवासी मुन्नालाल राम का 18 वर्षीय एकमात्र पुत्र सूरज कुमार बाइक से अपने ननिहाल रामपुर बंतरा गांव से नंदगंज आ रहा था। स्टेशन के प्लेटफार्म के निर्माण के लिए लगाए गए डंपर की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। पिता मुन्नालाल लुधियाना में प्राइवेट नौकरी करते हैं। पत्नी निर्मला देवी भी वहीं रहती है। आज सुबह ही मृतक की मां लुधियाना से आई थी। मृतक अकेला पुत्र था। उसकी दो बड़ी बहन पूजा (25) और रीनू (22) हैं। एक बहन की शादी हो गई है। मृतक हाईस्कूल का छात्र था और अपने ननिहाल जिबोधन राम के यहां रहकर पढ़ाई करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें